R.Religion 🚩
दीपावली 2022
दीपावली 2022: आज (24 अक्टूबर 2022) दीपावली है। इसे दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
दीपावली की शुभकामनाएं
Ranjeetians World™ के चीफ लेखक रंजीत जायसवाल ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी है। रंजीत ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि –
आपको और आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपक वही जलाए जो चौतरफा रौशनी करें, वो चिंगारी ना लगाए जो आग बन जाए।
शुभ दीपावली। 🚩🙏
रंजीत जायसवाल
दीपावली
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस पूजा पर माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर विशेष कृपा भी करती हैं।
ऐसा भी हमारी मान्यता है कि दीपावली के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दीयों से सजाया था। तभी से पूरे देश में दीपावली मनाई जाती है।
आपको जानकारी हो कि इस बार भी लाखों दीयों से जगमगा रही अयोध्या नगरी में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का दृश्य मन को मोह लेने वाला है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल (23 अक्टूबर 2022) शाम को पहले दीया को जलाकर किया गया।
दीपावली के बारे में आप और डिटेल्स में यहां से पढ़ सकते है:- दिवाली क्या है? दिवाली विश्व प्रसिद्ध हिंदू धर्म के साथ जैन और सिख धर्म का भी लोकप्रिय त्योहार क्यों है?
आज के लक्ष्मी पूजा लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
न्यूज नेटवर्क AAJ TAK की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 05 बजकर 27 मिनट से अमावस्या तिथि प्रारम्भ हो रही और यह कल यानी कि अक्टूबर 25, 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
तो जैसा कि आपने अभी ऊपर पढ़ा कि दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अमावस्या तिथि में की जाती है तो इस बार लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त – शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रहेगा।
प्रदोष काल – शाम 06 बजकर 10 मिनट से शाम 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
और वृषभ काल – शाम 07 बजकर 26 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।